IANS News
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति राष्ट्रमंडल सम्मेलन अधर में छोड़कर स्वदेश लौटे
प्रीटोरिया, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को देश में हिंसक प्रदर्शनों की वजह से लंदन में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन अधर में छोड़कर वापस लौटना पड़ा। बीबीसी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी पश्चिम प्रांत में हिंसक झड़पें हो रही हैं, जहां प्रदर्शनकारी रोजगार, सस्ते आवास और भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग कर रहे हैं। दुकानें लूटी जा रही हैं, सड़कें जाम कर दी गई और वाहनों में आग लगा दी गई।
पड़ोसी देश बोत्सवाना का कहना है कि उन्होंने उत्तर पश्चिम प्रांत से सटी सीमा के निकासी मार्गो को बंद कर दिया है।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, रामफोसा ने शांति बनाए रखने रखने का आह्वान किया है और पुलिस से संयम बरतने का आदेश दिया है। दक्षिण अफ्रीकी मीडिया का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
उत्तर पश्चिम प्रांत में बुधवार को प्रदर्शन उस समय शुरू हुए, जब प्रदर्शनकारियों ने प्रांतीय प्रमुख सुपरा महुमापेलो के इस्तीफे की मांग की। सुपरा राष्ट्रपति रामफोसा की सत्तारूढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) पार्टी के सदस्य हैं।
बीबीसी के मुताबिक, राष्ट्रपति शुक्रवार को प्रांतीय राजधानी महिकेंग में एएनसी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल3 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल3 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल3 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद3 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन