Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले मोदी, मीडिया से पहले पाक को कॉल कर कहा था लाशें उठावा लो

Published

on

पीएम मोदी

Loading

नई दिल्ली। पीएम मोदी मंगलवार की रात लंदन में में ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थें जहां उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की भी पूरी कहानी भी बताई।

मोदी

प्रसून जोशी के साथ हुई बातचीत में पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए बताया कि जब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई उसके बाद मीडिया को बताने से पहले हमने उनके सेना के पास फोन किया और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की है, वक्त हो तो लाशें उठवा लेना।

सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता पर मिशन में काम करने वाली टीम की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्लान के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक पूरी तरह सफल रही थी और इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है।

गौरतलब है कि 27, 28 सितंबर की रात को नियंत्रण रेखा के पार जाकर भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इस कार्रवाई में सैकड़ो आतंकवादी मारे गए थे।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending