Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजनाथ बिल्कुल स्वस्थ, सामान्य कामकाज में जुटे : अधिकारी

Published

on

rajnath-singh

Loading

 

गुड़गांव। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हृदय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल, मेडिसिटी मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से लौटने के बाद राजनाथ सामान्य कामकाज में लग गए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अस्पताल से लौटने के बाद राजनाथ ने सामान्य तरीके से कामकाज शुरू कर दिया। उन्होंने विभिन्न व्यक्तियों से मुलाकात की और कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिनभर उनका व्यस्त कार्यक्रम है। अधिकारी ने कहा कि गृहमंत्री बिल्कुल स्वस्थ हैं और सामान्य तरीके से कामकाज कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि राजनाथ अस्पताल जरूर गए थे, लेकिन इसमें कोई गंभीर मामला नहीं है। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया था कि राजनाथ वार्षिक नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे। हालांकि यह निर्धारित समय से पहले हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान उनके हृदय की भी जांच की गई।

इससे पहले खबर आई कि राजनाथ के सीने में दर्द के बाद उन्हें कुछ घंटों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राजनाथ शनिवार सुबह 9.15 बजे अस्पताल पहुंचे और दोपहर 1.20 बजे वहां से वह प्रस्थान कर गए। उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाले चिकित्सकों ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ आर.आर.कसलीवाल तथा गुर्दा रोग विशेषज्ञ विजय खेर ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। मेदांता के चिकित्सा अधीक्षक ए.के. दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending