Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंजाब विश्वविद्यालय को मनमोहन सिंह ने दान की 3,500 किताबें

Published

on

Loading

चंडीगढ़ (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने निजी पुस्तकालय से पंजाब विश्वविद्यालय को 3,500 किताबें दान में दी है। वह इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि नई दिल्ली से किताबें, स्मृति चिह्न, तस्वीरें और चित्रों को विश्वविद्यालय लाने के लिए जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। किताबें और अन्य वस्तुएं विश्वविद्यालय परिसर के गुरु तेग बहादुर भवन में रखी जाएंगी।

जाने-माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह 1950 के दशक में पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और बाद में यहां के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर बने।

वह 32 वर्ष की आयु में प्रोफेसर बने और अन्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यो के लिए जाने से पहले 1960 के दशक के मध्य तक उन्होंने यहां पढ़ाना जारी रखा। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

नेशनल

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक एक बाद एक झटके लग रह हैं। अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लवली के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। सभी कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है. कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. ऐसे अरविंदर सिंह लवली समेत पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किलों भरी हो सकती है.

Continue Reading

Trending