Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फिल्म संपादक टी.ई. किशोर का निधन

Published

on

राष्ट्रीय,संपादक,टी-ई-किशोर,अस्पताल,ईरम,आदुकलम,उद्यम-एनएच4

Loading

चेन्नई | राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म संपादक टी.ई. किशोर का शुक्रवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका वहां मस्तिष्काघात का इलाज चल रहा था। 36 वर्षीय किशोर का यहां के विजय अस्पताल में निधन हुआ। उनके परिवार में माता-पिता है।

एक पारिवारिक सूत्र ने कहा, “किशोर को कुछ दिन पहले स्टूडियो में काम के दौरान मस्तिष्काघात के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में चले गए थे और उन पर इलाज का असर नहीं हो रहा था।” किशोर ने 2009 में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित तमिल फिल्म ‘ईरम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह प्रसिद्ध फिल्म संपादक बी. लेनिन के पूर्व सहयोगी थे। 2011 में किशोर ने धनुष अभिनीत फिल्म ‘आदुकलम’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उन्हें फिल्म ‘एथिर निचल’, ‘उद्यम एनएच4’, ‘आरोहणम’ और ‘नेदुनचालई’ जैसी फिल्मों के संपादन के लिए जाना जाता है। वह 30 से अधिक फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending