Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आज इराक से 38 भारतीयों के अवशेषों के साथ लौटेंगे वीके सिंह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इराक के मोसुल में आईएसआईएस के हाथों मारे गए 39 में से 38 भारतीयों के शवों को आज सोमवार को भारत लाया जाएगा। बताया गया है कि मामला लंबित होने के कारण मारे गए एक व्यक्ति के शव को वापस नहीं लाया जा रहा है।

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह रविवार को मारे गए इन शवों को लाने के लिए मोसुल रवाना हुए थे। विदेश मंत्री सिंह भारत वापसी के बाद अमृतसर और पटना पहुंच कर शवों को उनके परिजनों को सौंप देंगे।

बता दें कि 20 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संसद में राज्यसभा सांसदों को 2014 में मोसुल में लापता 39 लोगों के आतंकी संगठन आईएस के हाथों मारे जाने की ख़बर दी थी।

मारे गए 39 लोगों, जिनमें से ज्यादातर पंजाब से थे, मोसुल के पास परियोजनाओं पर काम कर रहे थे। उन्हें अपहरण कर लिया गया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending