ऑफ़बीट
11 लड़कियों को हैवानियत का शिकार बना चुका था शख्स, मिली ऐसी सजा कि आपकी रुह कांप जाएगी
नई दिल्ली। हैवानियत नहीं जानती किसी सरहद को, किसी मज़हब को। बात यहीं से शुरू करते हैं। भारत की सीमा पार एक शख्स जब हैवानियत पर उतरा तो उसका वो रूप सामने आया जो किसी को डराने के लिए काफी था।
उसने पहले 11 लड़कियों के साथ रेप किया फिर उनकी हत्या। अगर इतना सुन कर आप चौंक गए हैं तो रुकिए दिल तो तब दहलेगा जब आप को पता चलेगा कि उन 11 लड़कियों में से एक लड़की की उम्र महज़ 8 साल थी। इतना ही नहीं 11 लड़कियों के अलावा इसने एक महिला के साथ भी दुष्कर्म किया था। ये काम इस शख्स ने किसी अंडर ऐज में नहीं किया। इसकी उम्र 54 साल है।
अपराधी व्यक्ति का नाम चेंगयांग है। जब चेंगयांग 2016 में एक ग्रोसरी स्टोर पर किसी अपराधिक मामले में गिरफ्तार हुआ तो धीरे-धीरे उसने अपने 28 वर्ष पहले के सारे गुनाह क़ुबूल कर लिए। उसने कुबूला की साल 1988 से 2002 के बीच उसने गांसू प्रान्त के बेयिन शहर में 11 लोगों की हत्या की। इसके अलावा अपने अपराधिक करियर की तमाम करतूत जैसे हत्या, लूट, दुष्कर्म, शव के अंगों के साथ छेड़छाड़ करने की बात भी कुबूली है।
चीन की अदालत ने उसे इन गंभीर आरोपों का दोषी मान कर मौत की सजा सुनाई है। आपको बता दें की चेंगयांग को अगस्त 2016 में एक ग्रोसरी स्टोर में किसी अपराधिक मामले के लिए दोषी मान कर गिरफ्तार किया गया था।
कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर कांस्टेबल ने किया रेप, वीडियो पोर्न साइट पर डाला
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
योग एवं आयुर्वेद2 days ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल3 days ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल3 days ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल3 days ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल2 days ago
आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर
-
प्रादेशिक3 days ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल2 days ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया
-
प्रादेशिक2 days ago
कुछ दिन पहले पार्टनर की हुई थी सड़क हादसे में मौत, गम में इस एक्टर ने कर लिया सुसाइड