Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

अमेरिका में बनी दुनिया की सबसे लंबी आइसक्रीम, लोगों ने आधे घंटे में ही कर दी साफ

Published

on

Loading

दुनिया में कई तरह के अजीबोगरीब रेकॉर्ड बनते रहते हैं। आपने अक्सर कई बार इस तरह की खबरें पढ़ी होंगी। कभी किसी की सबसे लंबी मूंछ के रेकॉर्ड के बारे में जाना होगा तो कभी किसी के लंबे नाखून के बारे में। अमेरिका  में स्पिरिट ऑफ टेक्सस उत्सव में इसी तरह का अजीबोगरीब रेकॉर्ड बना।

यहां दुनिया की सबसे लंबी आइसक्रीम बनाई गई जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली। इस आइसक्रीम को बनाने में 500 गैलन यानि करीब 1892.7059 किलोग्राम वनीला आइसक्रीम और कैंडी क्रंच चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया। इस उत्सव में हजारों लोगों बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

आइसक्रीम

इसके अलावा इसमें 300 गैलन यानि 1135.62354 किलोग्राम चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी सिरप, 2000 कैन क्रीम, 25 पाउंड स्प्रिंकल और 20,000 चेरी का इस्तेमाल हुआ था। आइसक्रीम की कुल लंबाई 1,386.62 मीटर थी।

आइसक्रीम

आपको बता दें कि जब इस आइसक्रीम को बनाया जा रहा था उस वक्त गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की अधिकारी क्रिस्टीना कॉनलन भी वहां मौजूद थीं। क्रिस्टीना वहां यह सुनिश्चित कर रही थीं कि सभी दिशा-निर्देशों का ठीक तरह से पालन किया जा रहा है या नहीं। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिया कि आइसक्रीम की सामग्री  मिठाई को ध्यान में रखकर तैयार की गई है या नहीं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की अधिकारी क्रिस्टीना कॉनलन के सर्टिफिकेट देने के बाद आइसक्रीम को फेस्टिवल में मौजूद 4,000 लोगों ने 30 मिनट में खा लिया। पिछले साल जायन्ट संडे में ‘लार्जेस्ट सर्विंग ऑफ चिल पिल’ नामक आइसक्रीम बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया गया था। जिसका वजन 2,177.24 किलोग्राम था।

ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत 620863 रुपये

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending