Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

60 साल की औरत से संबध बनाना चाहता था युवक, वह कहती रही तुम्हारे मां की उम्र की हूं

Published

on

60

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के तेलसारी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक 30 साल का युवक 60 साल की  उम्र की महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। महिला ने मना करने पर युवक ने महिला की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने महिला की हत्या के जुर्म में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने उसके साथ सेक्स करने से इंकार कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात लक्ष्मण खरपडे (30) तेलासरी के गोवरशेडपटा से नशे में धुत किसी फंक्शन से लौट रहा था। लक्ष्मण ने लक्ष्मी धोंधले नाम की महिला को जिला परिषद स्कूल के बरामदे में सोते हुए देखा और उस अधेड़ महिला से सेक्स की डिमांड करने लगा।

जिस पर लक्ष्मी ने उसे फटकार लगाई और कहा कि वह उसकी मां की उम्र की है। इसके बाद गुस्साए खरपडे ने अपनी बेल्ट से महिला को पीटना शुरू कर दिया। महिला ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो उसने एक पत्थर से उस पर वार कर दिया।

जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने शव को वीरान जगह पर ठिकाने लगा भागने की कोशिश भी की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लक्ष्मण के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हमले में इस्तेमाल किए गए पत्थर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending