Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस सुंदर लड़की का पति आज फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा विलेन है

Published

on

Loading

मुंबई। कमल हासन के बाद अगर कोई साउथ का एक्टर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुका है तो वो है प्रकाश राज। प्रकाश को जितना प्यार दक्षिण भारतीय सिनेमा में मिला उतना ही प्यार बॉलीवुड में भी मिला। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हिंदी सिनेमा देखने वाले दर्शक प्रकाश राज को ही विलेन के रुप में देखना पसंद करते हैं।

इस सुंदर लड़की का पति आज फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा विलेन है

वे दूसरे एक्टर्स की तरह केवल निगेटिव किरदार ही नहीं निभाते बल्कि उसमें कॉमेडी का तड़का भी लगाते हैं। कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा के अभिनेता प्रकाश राज ने “सिंघम”, “वान्टेड” और “दबंग-2” के जरिए बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

इस सुंदर लड़की का पति आज फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा विलेन है

 

प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है जिसे उन्होंने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर बदला था। आइए जानते हैं प्रकाश राज के जीवन से जुड़ी ऐसी ही कुछ अनसुनी बातें।

इस सुंदर लड़की का पति आज फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा विलेन है

प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में हुआ था। प्रकाश के पिता का नाम मंजुनाथ राय और माता का नाम स्वर्णलता राय है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें, फिल्मों के खलनायक असल ज़िन्दगी में पढ़ाई में काफी होशियार थे लेकिन उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया और रील लाइफ को चुना।

प्रकाश राज की शादी अभिनेत्री ललित कुमारी से 1994 में हुई थीं। इनकी दो बेटी और एक बेटा भी है लेकिन कुछ कारणों की वजह से 2009 में इनका अलगाव हो गया। इसके बाद साल 2010 में प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से शादी की। पोनी वर्मा एक जानी-मानी बॉलीवुड कोरियोग्राफर है। दोनों का एक पुत्र भी है जिसका जन्म 2016 में हुआ था।

कहा जाता है, प्रकाश राज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक “बिसिलु कुदुरे” से की थी। इसके बाद प्रकाश राज ने कई फ़िल्में की। उन्हें राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

आपको बता दें, प्रकाश राज ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म हिटलर से की थी लेकिन पहचान उन्हें वांटेड के किरदार ‘गनी भाई’ से मिली थी।

इस सुंदर लड़की का पति आज फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा विलेन है

इंद्रप्रस्थम, बन्धनं, वीआईपी, नंदनी, शांति, वन्नावली, आज़ाद, गीता ,ऋषि, दोस्त, सिंघम, वांटेड, बुड्ढा होगा तेरा बाप, हीरोपंती आदि प्रकाश राज की बेहतरीन फ़िल्में है।

इस सुंदर लड़की का पति आज फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा विलेन है

प्रकाश राज के गुस्से से तो सभी वाकिफ है। इसके चलते कभी-कभी बिना किसी बात के लोगों पर प्रकाश बिखर जाते हैं, जिस कारण से उन्हें तेलगु सिनेमा अब तक 6 बार प्रतिबंधित कर चुका है। वहीं फिल्म सिंघम के डाइलॉग को लेकर भी प्रकाश राज काफी विवादों में रहे थे।

यह भी पढ़ेंः

कैटरीना कैफ से भी ज्यादा खूबसूरत और हॉट हैं उनकी बहन, तस्वीरें उड़ा देंगी होश

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending