ऑफ़बीट
अमेरिका की इस मशहूर प्रॉस्टीट्यूट ने बताई लड़कियों की आपबीती
अमेरिका के वेश्यालयों की गिनती दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले उद्योगों में की जाती है। यहां के वेश्यालयों में काम कर चुकी एक लीगल प्रॉस्टिट्यूट ने वेश्यालय की लड़कियों की जिंदगी के बारे में हैरतअंगेज खुलासे किए हैं।
इस लीगल प्रॉस्टिट्यूट का नाम एलाइस है जो यूएस के नेवादा में मूनलाइट बनी रंच में काम करती है। उसका कहना है कि उसका काम उसे बहुत बदनामी देता है और यह बहुत मुश्किल भी है।
वेश्यालय की जिंदगी के बारे में अलाइस कहती है कि उसने कॉन्डम और ल्यूब्रिकेशन पर 1,750 डॉलर से भी ज्यादा पैसे खर्च किए हैं और घंटों सैलून में बिताएं हैं। अपने काम की वजह से उसे हर रोज़ घंटों जिम में मशक्कत भी करनी पड़ती है।
एलाइस को यूएस की बेस्ट पेड प्रॉस्टिट्यूट भी माना जाता है। उन्हें डेट करने के लिए 711,000 यूरो दिए जाते हैं जो किसी भी सेक्स वर्कर के लिए बहुत बड़ी रकम है। 2 साल से वेश्यालय में काम करने वाली एलाइस का मानना हैं कि उनकी जॉब किसी साइकोलॉजिस्ट, रिलेशनशिप कोच या सेक्स एक्सपर्ट से कम नहीं है। एलाइस कहती हैं कि वो रोज़ सुबह 7 बजे उठती हैं और एक घंटा जिम में बिताती हैं।
एलाइस कहती हैं कि यह रोज का क्रम है कि लगभग 20 खूबसूरत लड़कियां कंधे से कंधा मिलाकर एक लाइन में खड़ी हो जाती हैं और फिर कोई भी मर्द हममें से किसी एक को 12 से 14 घंटों के लिए चुन लेता है। ऐसा सप्ताह में पांच दिन होता है। अपने साथ काम करने वाली लड़कियों के बारे में एलाइस बताती हैं कि यहां पर हर जगह से लड़कियां आकर काम करती हैं। यहां रिटायर्ड महिलाएं, ग्रेजुएट लड़कियां, माएं, डॉक्टरी कर रही लड़कियां भी आती हैं। वो ये भी बताती है कि वेश्यालय में एक ही तरह के आदमी रोज नहीं आते हैं।
एलाइस कहती है कि मैंने भी मर्दों, कपल्स, सिंगल महिलाओं, तलाकशुदा, वर्जिन और विधवाओं के साथ इंटिमेट समय बिताया है। एलाइस कहती हैं कि उन्होंने एक ऐसा करियर चुना है जिसमें उन्हें इंटिमेसी को बेचकर खूब पैसा कमाना है। एलाइस का जन्म डबलिन में हुआ था और 5 साल की उम्र में वो अमेरिका आ गई थी। उसने इस करियर को इसलिए चुना क्योंकि उसे इसमें उन्हें ज्यादा रिवॉर्ड नज़र आया। उसका कहना है कि सेक्स एक क्रिया से कई ज्यादा है।
वो बताती है कि पहली बार में आपको मेरी जॉब बस एक सेक्स वर्कर की लगेगी लेकिन सच इससे कई ज्यादा है। मैं सेक्स से ज्यादा इंटिमेसी बेचती हूं। इंटिमेसी यानि अंतरंगता सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। इससे आपकी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सेहत बेहतर रहती है।
डेनिस होफ के वेश्यालय में एलाइस का अपना खुद का एक स्वीट भी है जिसे उनके कैशियर, बार टेंडर और डोर अटेंडेंट द्वारा संचालित किया जाता है। खाली समय में वो ह्यूमन सेक्शुएलिटी, साइकोलॉजी और सोशोलॉजी आदि के बारे में किताबों, लेक्चर और ऑनलाइन वीडियो द्वारा सीखती है। उसका कहना है कि इस फील्ड में बने रहने के लिए ये सब ज़रिए उसकी लाइफलाइन हैं। एलाइस को अपना काम बहुत पसंद है। उसे इस बात का बुरा लगता है कि लोग उसके काम का विरोध करते हैं।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी