Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस में “टीम राहुल” तैयार, माकन को दिल्ली की कमान

Published

on

congress-change

Loading

नई दिल्ली। राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने से पहले पार्टी में उनकी “टीम” तैयार हो गई है। सोमवार को संगठन में बड़े बदलाव करते हुए पांच प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया गया। अजय माकन को दिल्ली कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र, गुलाम मीर को जम्मू-कश्मीर, उत्तम कुमार को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। तेज तर्रार नेता संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों का दावा है कि ये सभी बदलाव राहुल गांधी के निर्देश पर किए गए हैं।

खबरों के मुताबिक इन बदलावों के बारे फैसला राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने से पहले ही हो गया था। दिल्ली में अब तक कांग्रेस की कमान अरविंदर सिंह लवली के पास थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद एक भी सीट न मिलने का खामियाजा लवली को उठाना पड़ा। हालांकि अब प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अजय माकन भी चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में पहले ही अर्जुन मोधवाडिया की जगह भारत सिंह सोलंकी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा चुका है। ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। पंजाब में पार्टी पी बाजवा की जगह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending