Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस की झोली में गईं दोनों सीटें, शिवराज को झटका

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों कोलारस और मुंगावली में हुए उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव और मुंगावली में बृजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की है।

अशोकनगर के मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा उम्मीदवार बाई साहब पर 2124 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं शिवपुरी के कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन पर 8086 वोट से जीत दर्ज की है। इस तरह दोनों उप-चुनाव कांग्रेस की झोली में गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 दौर में पूरी हुई। मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र यादव ने बाई साहब पर 2124 की अंतिम बढ़त बना ली और जीत दर्ज की। मुंगावली में कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 70808 वोट हासिल हुए वहीं भाजपा प्रत्याशी को 68684 वोट मिले।

इसी तरह शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने जीत हासिल की है। महेंद्र ने भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र जैन को 8086 वोटों के अंतर से परास्त किया। यादव को कुल 82518 वोट मिले, जबकि भाजपा के जैन को 73342 मत मिले।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर गौर करें तो एक बात साफ हो जाती है कि कोलारस में भाजपा लगातार पीछे चली। वहीं मुंगावली में शुरुआत में भाजपा आगे थी। उसके बाद पिछड़ी तो आगे नहीं निकल पाई।

शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। कोलारस उपचुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामनथे।

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending