Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

उस्ताद अमजद अली खान के सरोद वादन ने सभी का मन मोहा

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)| स्वामी हरिदास-तानसेन संगीत-नृत्य महोत्सव 2018 के आखिरी दिन रविवार को सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने सभी का मन मोह लिया।

इसके अलावा जाने माने शास्त्रीय संगीत गायक पंडित उल्हास एन कशालकर की प्रस्तुति अद्भुत रही। भारतीय संगीत सदन और श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से आयोजित दिल्ली के श्री शंकरलाल हॉल मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा रोड नई दिल्ली में स्वामी हरिदास-तानसेन – संगीत-नृत्य महोत्सव 2018 का रविवार को समापन हो गया।

कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत प्रसिद्ध नृत्यांगना पदम भूषण उमा शर्मा की कत्थक प्रस्तुति से हुई जिसमें उन्होंने अपने गुरु शम्भू महाराज (बिरजू महाराज के चाचाथे) लखनऊ घराना की प्रस्तुति दी और सभी को गुरु शिष्य परंपरा के बारे में बता दिया। उसके बाद शास्त्रीय संगीत गायिका कौशिकी चक्रबर्ती के विभिन्न रगों पर आधारित बंदिशों ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर किया। पहला दिन पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के बांसुरी वादन का भी साक्षी बना।

कार्यक्रम के दूसरे दिन पंडित चुनीलाल मिश्रा का गायन व विश्वमोहन भट्ट का मोहन वीणा वादन मुख्य रहे। आजा सो बना.. राग पुरिया कल्याण पर हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक पंडित छन्नू लाल मिश्र ने पारंपरिक शास्त्रीय संगीत को जीवित रखने के उद्देश्य से अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद मध्य लय में बहुत दिन बीते के साथ बनारस की ठुमरी, कजरी और झूला जैसी कई मनमोहक प्रस्तुति पर अपने गायन से सभागार में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सरोद वादक अयान अली बंगश ने राग देश पर अपनी प्रस्तुति दी। सरोद के तारों पर अयान की सधी हुई उंगलियों के बीच से निकलने वाली धुनों ने दिल्लीवालों के दिलों को छू लिया।

दूसरे दिन की अंतिम प्रस्तुति पंडित विश्व मोहन भट्ट और मांगणियार ग्रुप की रही। विश्व मोहन भट्ट ने जहां मोहनवीणा वादन किया वहीं मांगणियार ग्रुप ने राजस्थानी फोक पर अपनी ‘डेजर्ट स्लाइड’ नामक अपनी प्रस्तुति से महोत्सव की शाम को रंगीन बना दिया। कई बार मोहनवीणा और खड़ताल की जुगलबंदी ने दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया।

कार्यक्रम के तीसरे दिन भारत की जानी मानी गायिका शुभा मुद्गल ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा उस्ताद इमदादखानी घराना के व जाने माने सितार वादक उस्ताद शुजात खान की प्रस्तुति भी अपने आप में अनूठी रही।

Continue Reading

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending