Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पीरियड्स का खून चेहरे पर पोत इस लड़की ने दिया खास मैसेज, आप भी करेंगे तारीफ

Published

on

Loading

 

नई दिल्ली। भले ही दुनिया 21वीं सदी में प्रवेश कर गई हो लेकिन भारत में आज भी ऐसा देखा जाता है कि पीरियड्स के दौरान लड़कियों पर कई बंदिशें लगा दी जाती हैं। माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान लड़कियां अशुद्ध हो जाती हैं इसलिए उन्हें उन्हें पूजा घर या रसोई में जाने नहीं दिया जाता है।

भारत में तो कई जगह ऐसी हैं जहां पीरियड्स के दौरान लड़कियां घर में रखा हुआ पानी तक अपने हाथ से नहीं पी सकतीं। अगर उन्हें प्यास लगती है तो कोई और उन्हें ग्लास में पानी निकालकर देता है।

हालांकि यह बिल्कुल बेबुनियाद बात है। पीरियड्स के दौरान शरीर निकलने वाला खून भी ठीक वैसा ही होता है जैसा शरीर में कट लग जाने पर निकलने वाला खून। दरअसल खून के साथ गर्भाशय से निकलने वाले ऊतक भी इसमें मिले होते हैं जिस कारण इसे दूषित मान लिया जाता है।

इसी धारणा को बदलने के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूर्व हेयर ड्रेसर याज़मिना जेड ने अपने चेहरे पर पीरियड्स के खून को अपने चेहरे पर पोतकर तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। उनका मकसद लोगों में मैसेज देना था कि इसमें अशुद्ध जैसा कुछ नहीं होता है।

हालांकि कुछ लोगों ने इसे याज़मिना का पब्लिसिटी स्टंट बताया है। उनका कहना है कि याजमिना ये सब पब्लिसिटी पाने के लिए कर रहीं हैं। हालांकि हमारा तो यही कहना है कि मामला चाहे जो हो, मैसेज बुरा नहीं है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending