Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ओडिशा : सड़क दुर्घटना में 7 मरे

Published

on

ओडिश,सुंदरगढ़,राउरकेला,दुर्घटनास्थल,फर्टिलाइजर-टाउनशिप,सरकारी-अस्पताल,आईसीयू

Loading

भुवनेश्वर | ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक नवविवाहित युगल सहित सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि राउरकेला में लथिकता में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-143 के पास दुर्घटना तब हुई, जब सामने से आ रहा एक छोटा ट्रक नवविवाहित युगल की कार से आकर भिड़ गया। नवविवाहित युगल अपने परिवार के साथ बरहामपुर से लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि दुल्हन सहित तीन लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि नवविवाहित युगल और परिवार राउरकेला के फर्टिलाइजर टाउनशिप इलाके से शादी के लिए बरहामपुर गए थे। शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन सात अन्य लोगों के साथ राउरकेला वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इस्पात जनरल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुंदरगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक तुषारकांत जेना ने बताया कि घायलों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है।

प्रादेशिक

रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Published

on

Loading

रांची। झारखंड के रांची स्थित एक्स्ट्रीम बार के डीजे बॉय की गोली मारकर हत्या मुख्य आरोपी सहित चार बदमाशों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात बार के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। सीसीटीवी के अनुसार, रविवार की रात करीब एक बजे चार अपराधी एक्सट्रीम बार में घुसे और बार के डीजे संदीप उर्फ ​​सैंडी को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गये।

टिकारी अनुमंडल की पुलिस को जिला पुलिस मुख्यालय से सूचना मिली कि हत्याकांड के आरोपित भाग कर टिकारी की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अलर्ट हो गई पुलिस ने संदेह होने पर एक वाहन को रुकने का इशारा किया। वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को घेर लिया। पुलिस के घेरने पर वाहन में सवार बदमाश वाहन से निकलकर इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने चार को दबोच लिया जबकि एक भाग गया।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र के अकौना ग्राम निवासी अभिषेक सिंह, फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के पुलिस कालोनी निवासी अनीश कुमार, सारण जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र निवासी राहुल रंजन व किशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं मोहम्मद अनवर भाग गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बार में डीजे पर गोली चलाने का मुख्य आरोपित अभिषेक सिंह है। गिरफ्तारी की जानकारी होने पर रांची पुलिस अलीपुर थाना पहुंची और आरोपितों की पहचान कर अपने साथ ले गई।

Continue Reading

Trending