Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जब पीएम मोदी के एक फोन ने बचाई 7000 जिंदगियां

Published

on

Loading

सिंगापुर। सऊदी अरब ने 2015 में जब यमन को अपना निशाना बनाया तब 4800 भारतीय नागरिकों के साथ 1972 विदेशियों की जान केवल पीएम नरेंद्र मोदी के एक फोन से बच सकी थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आसियान के मंच पर इंडिया प्रवासी भारतीय दिवस पर यह बात साझा की।

सुषमा ने बताया कि 2015 में जब सऊदी हमला यमन पर हुआ तो वह बेहद चिंतित थीं। हजारों भारतीय वहां फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि सऊदी फौजें लगातार बम बारी कर रही थीं। तब उन्होंने पीएम से इस मसले पर चर्चा की। उनसे आग्रह किया कि रियाद में राजा से बात करें।

तब प्रधानमंत्री ने रियाद में शाह को सीधे कॉल कर एक हफ्ते के लिए बमबमारी रोकने का अनुरोध किया। सऊदी शाह एक हफ्ते तक सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बमबारी रोकने पर राजी हो गए। इस समन्वय से 4,800 भारतीयों और 1972 विदेशियों को सुरक्षित निकालना संभव हुआ।

सुषमा का कहना है कि भारतीय सेना आपरेशन राहत के जरिये अपने नागरिकों को सुरक्षित पनाह दिलाने के लिए प्रयासरत तो थी, लेकिन वांछित सफलता हासिल नहीं हो पा रही थी। मोदी के फोन से रोजाना दो घंटे तक सऊदी हमला रुका, जिससे धीरे-धीरे न केवल अपने लोगों बल्कि विदेशियों को बचाया जा सका। एक अप्रैल से 2015 से 11 दिनों तक अभियान चला था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending