Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी-शाह का नया दांव, गुजरात की सीएम बनेंगी स्मृति ईरानी!

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात का रण जीतने के बाद भाजपा में सीएम के नाम को लेकर पार्टी के भीतर माथापच्ची जारी है। सीएम के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी गुजरात की मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं। स्मृति फिलहाल कपड़ा मंत्रालय के साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कामकाज संभाल रही हैं।

गुजरात चुनाव में भाजपा ने 182 सीटों में से 99 सीटों पर कब्जा किया है। भले ही यह आंकड़ा पिछले चुनाव से कम हो लेकिन भाजपा बहुमत से सरकार बनाने को तैयार है। ऐसे में मोदी राज्य में ऐसे चेहरे को आगे रखना चाहेंगे जो उनके 2019 के मिशन को पूरा करने में सक्षम तो हो ही, साथ में जनता भी उन्हें स्वीकार करे।

वैसे चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह घोषणा की थी कि मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रुपानी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। भाजपा को अपेक्षा से कम सीटें मिली हैं, इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है।

भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि स्मृति ने खुद इस बात से स्पष्ट इन्कार किया है। उन्होंने कहा है कि यह सब बकवास है। हर कोई उनसे छुटकारा पाना चाहता है। यही वजह है कि उन्हें लेकर इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

नेशनल

जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार

Published

on

Loading

लखनऊ। जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह को बुधवार की सुबह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने के बाद बाहर आते ही उन्होंने कहा कि मुझे फर्जी मुकदमे में सजा हुई। मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। मैं सीधे अपने क्षेत्र में जाऊंगा। अपने विरोधी अभय सिंह के बारे में सवाल पूछे जाने पर धनंजय ने थोड़ा नाराज होते हुए कहा कि आप लोग अपराधियों के बारे में बात मत करिए।

धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन उनकी रिहाई में देरी हो रही थी। हालांकि, बुधवार की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के वक्त धनंजय सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे। कई गाड़ियों के काफिले के साथ धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद धनंजय सिंह ने प्रेस से बात भी की। उन्होंने कहा कि 2020 में मेरे खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मैं सीधे जौनपुर जाऊंगा।

धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से फौरी तौर पर बड़ी राहत मिली है। यानी उनकी सजा पर कोई रोक नहीं है। 27 अप्रैल को हाई कोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि, जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाए गए 7 साल की सजा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया। धनंजय सिंह के वकीलों ने कहा है कि अब सजा के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करेंगे।

Continue Reading

Trending