Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अध्यात्म की आड़ में चल रहा सेक्स का गंदा खेल, छापेमारी से हुआ खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय आश्रम पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने छापा मारा। इस छापेमारी के जरिए स्पेशल टीम ने बाबा की सेक्स जेल से कई लड़कियों को सुरक्षित निकाला। इतना ही नहीं पुलिस ने आश्रम से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया।

दिल्ली महिला आयोग स्वाति मालीवाल के साथ जब हाईकोर्ट की स्पेशल टीम  देर रात ढोंगी बाबा के डेरे पर पहुंची तो काफी देर तक उन्हें अंदर जाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद जब स्पेशल टीम ने दबाव डाला तो तब जाकर आश्रम का गेट खुला।

आरोप है कि वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में लड़कियों को जबरन कैद किया जाता है। आध्यात्मिक विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों का दावा है कि यहां महिलाओं के साथ वीरेंद्र गन्दा काम करता है।

इस कार्रवाई के दौरान कुछ पीड़ित परिवार भी मौके पर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह बाबा बहलाकर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ के बाद आश्रम में चल रहे काले करतूतों पर कुछ और खुलासा होने की उम्मीद है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending