Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बदबूदार मोजे न समेटने पर बस में मचा बवाल, यात्रियों ने शख्स को कराया गिरफ्तार

Published

on

Loading

 

देश की राजधानी दिल्ली में मोजों की दुर्गंध एक शख्स पर बहुत भारी पड़ गई। इतना ही नहीं, उसे इस चक्कर में सलाखों की हवा भी खानी पड़ गई। शख्स एसी बस में सफर कर रहा था, तभी अन्य यात्री उसके मोजों से आ रही बदबू पर भड़क गए।

यात्रियों ने मोजे अंदर रखने को कहा, तो शख्स ने मना कर दिया। फिर क्या था, बस को बीच रास्ते में रुकवाकर उन्होंने शख्स के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

शिकायत पर पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला बीते 26 नवंबर का है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले प्रकाश कुमार (27) वोल्वो बस में सफर कर रहे थे।

26 नवंबर को वह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से बस में चढ़कर दिल्ली जा रहे थे। सफर के दौरान उनके मोजों से काफी दुर्गंध आ रही थी। यात्रियों ने पहले तो उन्हें टोका और समझाया। लोगों ने उन्हें बदबूदार मोजे बैग में रखने के लिए कहा। मगर उन्होंने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।

बस में अन्य यात्री उनकी इस बात पर भड़क गए। दोनों पक्षों के बीच बवाल हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बीच में बस रुकवा दी गई। हाईवे के पास पड़ने वाले पुलिस थाने पर बस रुकवाई गई।

वे आरोपित प्रकाश को इसके बाद पुलिस थाने ले गए, जहां उसकी शिकायत की गई। जानकारी पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी और शांतिभंग करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रकाश को 27 नवंबर को डिविजनल मजिस्ट्रेट के पास ले जाया गया। वहां से उन्हें जमानत मिल गई। एक अंग्रेजी अखबार से हुई बातचीत में उन्होंने बताया, “मेरे मोजों से दुर्गंध नहीं आ रही थी। यात्रियों ने जबरन मुझसे झगड़ा किया था।”

प्रादेशिक

इंस्टाग्राम पर फेमस होने चाहत में दोस्त को ही मार दी गोली, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को ही गोली मार दी। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और खाली कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस हथियार के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक मई को महावीर नगर इलाके में कुछ युवक सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे। इसी दौरान देसी कट्टे से गोली चल गई और सीधे इन्हीं में से एक यशवंत नागर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात में शामिल नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डाल रखी थी।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Continue Reading

Trending