Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

हेल्थ

अक्सर महिलाओं को होता है पीरियड्स के बिना भी दर्द, जानें क्या है कारण

Published

on

Loading

महिलाएं अक्सर पीरियड्स को लेकर परेशान रहती है। हालांकि वह इस समस्या जूझती है क्योंकि वह पीरियड्स को लेकर थोड़ी केयरलेस हो जाती है। दरअसल अनियमित पीरियड्स और डेट मिस होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ मौकों पर लड़कियां इस समस्या पर कोई खास ध्यान नहीं देती है।

वहीं इनके लिए कभी-कभी परेशानी का कारण बन जाती है। अनियमित पीरियड्स और डेट मिस होने की समस्या लगभग हर लड़की में देखी जा सकती है। अधिकतर बार तो ऐसा होता है कि पीरियड्स आते नहीं लेकिन पेट में पीरियड्स जैसा दर्द होने से महिलाओं में खौफ देखा जा सकता है। इस दर्द के कई कारण हो सकते हंै।

जानकारों की मानें तो अगर महिला को डेट नहीं आ रही है परंतु पेट में दर्द बिल्लकुल पीरियड्स जैसा हो रहा है तो यह प्रैग्नेंसी की ओर इशारा हो सकता है। कभी-कभी लेट पीरियड्स के चलते भी पेट में दर्द की शिकायत होती है। हालांकि इस दौरान दर्द का कारण सही पता नहीं चल पाता है। कुछ मौकों पर मेनोपॉज की समस्या के चलते भी महिलाओं के पेट में ऐंठन और खून जैसा एहसास होने लगता है।

दरअसल ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि शरीर में प्रजनन हार्मोन इस समय अस्थिर हो जाते है। वहीं जब भ्रूण फैलोपियन ट्यूब के अंदर पलने लगे तो उसे अस्थानिक गर्भावस्था का नाम दिया जाता है । जानकारों की मानें तो इस समय भी ऐसा ही दर्द होता है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेना बेहद जरूरी है।

लाइफ स्टाइल

दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज  

Published

on

By

Junk food invites heart related diseases, avoid these foods

Loading

नई दिल्ली। अनियमित लाइफ स्टाइल व तला भुना जंक फूड दिल से जुड़ी बीमारियों की मुख्य वजह बन गया है। स्टडीज़ के अनुसार, अगर आप अपने दिल की सेहत में सुधार करना चाहते हैं, तो इन 4 तरह के खाने से दूरी बना लें।

तला हुआ खाना

कई शोध से पता चला है कि सैचुरेटेड फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्ऱॉल की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं। रेड मीट, फ्रेंच फ्राइज़, सैंडविच, बर्गर आदि जैसे फूड्स LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे स्ट्रोक और दिल के दौरे का ख़तरा बढ़ जाता है।

चीनी युक्त सोडा या फिर केक

चीनी को मीठा ज़हर ही कहा जाता है। केक, मफिन, कुकीज़ और मीठी ड्रिंक्स शरीर में सूजन का कारण बनते हैं। चीनी का ज़्यादा सेवन शरीर में फैट्स बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज़, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

लाल मांस

रेड मीट सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है, जिसकी वजह से धमनियों में प्लाक जम सकता है। जिनको मटन खाने का शौक है, उन्हें वह हिस्सा खाना चाहिए जिसमें ज़्यादा प्रोटीन और कम फैट हो। अगर आप चिकन खा रहे हैं तो ब्रेस्ट, विंग्ज़ वाला हिस्सा में ज़्यादा प्रोटीन होता है और कम फैट। वहीं, मछली सबसे हेल्दी और अच्छा ऑप्शन है।

सफेद चावल, ब्रेड या फिर पास्ता

सफेद ब्रेड, मैदे, चीनी और प्रोसेस्ड तेल को मिलाकर तैयार किए जाने वाले फूड्स में किसी भी तरह का फायदा नहीं होता। ऐसा ही सफेद पास्ता के साथ भी है। सफेद चावल में फाइबर की मात्रा कम होती है, इसलिए दिल की सेहत के लिए इसका ज़्यादा सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

 

Continue Reading

Trending