Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शौचालय घोटाले का मास्टरमाइंड देवरिया से गिरफ्तार, कई राज होंगे बेपर्दा

Published

on

Loading

देवरिया। शौचालय घोटाले के मास्टरमाइंड विनय कुमार सिन्हा को एसआईटी ने सोमवार शाम उत्तरप्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार कर लिया। विनय पिछले कई दिनों से एसआईटी के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वह आंध्र प्रदेश, बेंगलुरु, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में पनाह ले चुका था। गिरफ्तारी के बाद घोटाले के मुख्य आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

विनय पीएचईडी विभाग का इंजीनियर है, जिसे पुलिस ने उतर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया। एसआईटी से जुड़े आलाधिकारी उससे पूछताछ करेंगे। विनय के साथ आदी सेवा शक्ति संस्थान के कोषाध्यक्ष उदय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी मनु महाराज

पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक विनय कुमार सिन्हा कई राज्यों में छिप-छिप कर रह रहा था। इसने गिरफ्तारी के बाद अपना जूर्म कबूल कर लिया है। पुलिस कप्तान के सामने विनय ने घोटाले में शामिल होने की बात स्वीकारी।

विनय की संपत्ति की जांच भी एसआईटी करेगी। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आयी थी कि घोटाले की राशि में से चार करोड़ 45 लाख रुपये विनय ने लिए थे। हालांकि एसआईटी इस बात पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में पीएचईडी विभाग में 14 करोड़ रुपए से अधिक का शौचालय घोटाला उजागर हुआ है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending