Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मांझी को समर्थन पर आज फैसला करेगी भाजपा

Published

on

जीतन-राम-मांझी,भाजपा,सुशील-मोदी,विधायकों,पटना,न्यायालय,न्यायमूर्ति,नीतीश

Loading

पटना | बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी के खेमे के लिए गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नीतीश के समर्थन में व्हिप जारी कर दिया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मांझी सरकार को समर्थन देने के संबंध में कोई औपचारिक घोषणा कर सकती है। मुख्यमंत्री मांझी शुक्रवार को सदन में विश्वास मत साबित करने वाले हैं। मांझी के बहुमत साबित करने के एक दिन पूर्व राजद के मुख्य सचेतक वीरेन्द्र कुमार ने व्हिप जारी कर कहा कि सभी विधायक नीतीश के समर्थन में मतदान करेंगे।

इस बीच, भाजपा विधायक दल की होने वाली बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को बताया कि विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें मांझी सरकार को समर्थन देने पर विचार किया जाएगा। बैठक के बाद विधायकों के निर्णय से केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद ही अधिकारिक निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की बुधवार शाम हुई बैठक में अधिकांश विधायक मांझी सरकार को सदन में समर्थन देने के पक्ष में थे। गौरतलब है कि राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने मांझी को 20 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। इसी दिन से बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है।

नीतीश के आवास पर जद (यू), राजद, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायकों के लिए दावत का आयोजन किया गया है। एक दावत मांझी के आवास पर भी रखी गई है, जिसमें उनके समर्थक विधायकों के शामिल होने की संभावना है। इधर, जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को पत्र भेजकर पार्टी को मुख्य विपक्षी दल का दर्जा देने और विजय कुमार चौधरी को प्रतिपक्ष का नेता बनाने की मांग की है। इस मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसका भाजपा ने बहिष्कार किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश का खेमा अब भी 130 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है। नीतीश राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। जद (यू) ने मांझी को पार्टी से निष्कासित तथा मांझी मंत्रिमंडल में शामिल सात मंत्रियों को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान समय में 10 सीटें रिक्त हैं और बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पक्ष को कुल 117 विधायकांे की जरूरत है। राज्य विधानसभा में इस वक्त जद (यू) के 111, भाजपा के 87, कांग्रेस के पांच, राजद के 24, निर्दलीय पांच तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के एक सदस्य हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending