Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कानून न मानने वाले बाहर चले जाएं : योगी

Published

on

Loading

लखनऊ /कन्नौज, 23 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपराध रोकने और कानून का राज स्थापित करने का दावा करते हुए कहा कि कन्नौज के उपद्रवियों को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कानून न मानने वाले बाहर चले जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में नगरीय क्षेत्रों को जवाबदेह बनाया जाएगा। किस मामले में जवाबदेह बनाया जाएगा और नगरीय क्षेत्रों के किन ओहदे वालों को जवाबदेह बनाया जाएगा, हालांकि यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया।

निकाय चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में कन्नौज के सराय मीर रोड स्थित बोर्डिग ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, इत्रनगरी में अब उपद्रवी हावी हो गए थे, मेरा ऐलान है कि जल्दी ही यहां से सभी उपद्रवी बाहर होंगे। हमने प्रदेश में अपराध रोके, कानून का राज स्थापित किया। अब कानून न मानने वाले बाहर चले जाएं। कानून का राज विकास बढ़ाएगा तथा निवेश मिलेगा।

उन्होंने कहा, कन्नौज में चक्रवर्ती सम्राट हर्षवर्धन हुए, यहां अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है। इत्र की खुशबू ने इसको महकाया है। हमारे पास कन्नौज व फरु खाबाद के आलू किसानों के लिए योजनाएं हैं। प्रदेश सरकार कन्नौज के इत्र को आगे ले जाएगी। हर जिले में आउटलेट खोलेंगे। सुंगंध कारोबारी व कन्नौज की खुशबू को आगे बढ़ाएंगे। यहां पर लोगों को फिर वैसा ही अहसास कराया जाएगा।

योगी ने कहा कि आम जनमानस के लिए नगर निकाय की बड़ी भूमिका है। यहां अब जल निकासी, सड़क, पानी, बिजली मिलेगी तो पलायन रुकेगा। भाजपा के राज में नगरीय क्षेत्रों को जवाबदेह बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नगर निकाय में रुचि लेने के पीछे कार्य योजना है। अब अयोध्या की तर्ज पर प्रदेश की 653 नगर निकाय इकाइयां जगमगाएंगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending