Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गाजियाबाद में केजरीवाल ने लगाया जनता दरबार

Published

on

दिल्ली,मुख्यमंत्री,अरविंद-केजरीवाल,शिकायत,पुलिस,कामकाज

Loading

गाजियाबाद | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां कौशांबी में स्थित अपने कार्यालय में करीब 1000 लोगों के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। केजरीवाल ने पूरे धैर्य के साथ लोगों की बातें सुनी। अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे निवासियों में एक बार में 10 से 12 लोगों को केजरीवाल के पास जाने दिया गया जबकि शेष को बाहर ही अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा गया।

ज्यादातर शिकायतें पुलिस से संबंधित थीं। करीब आधे मुलाकाती केजरीवाल को बधाई देने के लिए गुलदस्ते के साथ आए थे। उनमें से अधिकांश ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर खिंचवाई। दिन के कामकाज के लिए केजरीवाल के रवाना होने से पहले मुलाकाती वहां सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जमे रहे।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending