Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बेटे की चाहत में दिया इतनी बेटियों को जन्म, फिर नसबंदी….

Published

on

Loading

मध्यप्रदेश। आजतक आप ने बहुत सारे अजीबोगरीब किस्से सुने और देखें होंगें लेकिन आज जो किस्सा हम आपको सुनाने जा रहे है वो न सिर्फ अजीबोगरीब है बल्कि चौंका देने वाला भी है। दरअसल, मध्यप्रदेश के गुना शहर में एक औरत ने बेटे को जन्म देने की चाह में 10 बेटियों को जन्म दे दिया लेकिन जब इसके बाद भी उस महिला का बेटे को पाने का मोह नहीं छूठा तब जाकर उस महिला की काउंसलिंग कराई गई तमाम कोशिशों के बाद में महिला नसबंदी के लिए तैयार हुई।

बता दें कि महिला की 9 बेटियाँ पहले से ही है।

शुक्रवार को उसकी 10वीं डिलीवरी जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में हुई, तो मामला उजागर हुआ। राजस्थान से आई इस महिला की मां ने बताया वह पांचवी तक पढी है। कई बार समझाया भी, इतने बच्चे पैदा मत करो, लेकिन कहती है एक बार बेटे का मुंह देखना चाहती हूं। उसकी दो बडी बेटियों की शादी हो चुकी है, जो अस्पताल में उसके हाल-चाल जानने पहुंचीं। पति खेती और मजदूरी करता है। उसका कहना है कि वह अपनी सभी बेटियों को ठीक से पाल रही है और अब नवजात को भी पालेगी।

शुक्रवार को डीपीएचएनओ ई. थॉमस भी उससे मिलने पहुंचीं और बेटा-बेटी में अंतर न करने और जल्द ऑपरेशन कराने समझाइश दी। ऑपरेशन का निर्णय लेने का अधिकार पीसीपीएनडीटी प्रभारी ई. थॉमस ने बताया स्वस्थ और सुखी परिवार के लिए 2 बच्चों के बाद ऑपरेशन करा लेना चाहिए। दूसरे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद भी ऑपरेशन हो सकता है। इस दौरान महिला को कानूनी रूप से किसी परिजन यहां तक की पति तक की सहमति की जरुरत नहीं है। वह स्वयं यह निर्णय ले सकती है।

उन्होनें कहा- अगर बेटा पैदा करने के लिए कोई दबाव बनाता है, तो भी वे उसकी शिकायत दर्ज करा सकती है।

फिलहाल, अभी तक महिला की सभी डिलीवरी नार्मल हुई हैं, लेकिन तब भी हालत ऐसी नहीं कि उसका नसबंदी ऑपरेशन किया जा सके।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending