Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बेटियों समेत पत्नी को मौत के घाट उतार फरार हुआ यह खूंखार पिता

Published

on

Loading

सासाराम| बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बुधवार को देर रात अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी और पत्नी को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से गला काटकर फरार हो गया। घायल पत्नी का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बिक्रमगंज के थाना प्रभारी मोहम्मद अकरम ने मृतकों की पहचान तान्या (13) और तनु (11) के रूप में की गई है।

आरोपी की पहचान ललित के रूप में की गई है। उसका एक बेटा भी है, जो बुधवार को एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक, ललित इधर कई दिनों से गहरे तनाव में दिख रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending