Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लखनऊ: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को किसी ने फोन करके सूचना दी कि गोमती नगर रेलवे के पास मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर सात लड़कियों के साथ एक युवक को मसाज पार्लर से धर दबोचा।

पकड़े गए सेक्स रैकेट का सरगना एक आयुष डॉक्टर कमलेश यादव बताया जा रहा है। पुलिस को वहां से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ी गईं लड़कियां कॉलेज की छात्राएं हैं। पैसे के लालच और ऐशो आराम की जिंदगी जीने के ख्वाब ने इन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया।

इस सेक्स रैकेट से जुडी लड़कियां संभावित ग्राहकों को कॉल करतीं और उन्हें मसाज करने के लिए 999 रूपये का पैकेज ऑफर करती थीं। पार्लर पर मसाज के लिए पहुंचने वाले ग्राहक से सेक्स के लिए सौदा तय होता था।

इसके लिए ग्राहकों से 5 से 10 हजार रूपये तक वसूले जाते थे। सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया सेक्स रैकेट के आरोप में पकड़ी गई युवतियों में दो युवतियां हिमाचल प्रदेश से, दो अरुणाचल प्रदेश, दो फैजाबाद और एक लखनऊ के ही जानकीपुरम इलाके की है।

पुलिस के मुताबिक आयुष डॉक्टर कमलेश यादव मसाज पार्लर का संचालक है, जिसने इसं लड़कियों को अच्छी कमाई केका लालच देकर हायर किया था। पुलिस मौके से बरामद की गई डायरी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों का का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को यह भी आशंका है कि इस सेक्स रैकेट के धंधे में बड़े व्यपारियों और सफेदपोश नेताओं का भी कनेक्शन हो सकता है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending