Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मॉडल व डांसर बनाने की आड़ में लड़कियों को धकेलता था सेक्स रैकेट के दलदल में

Published

on

Loading

अमेरिका। भारत ही नहीं पूरे विश्व में महिलाओं पर लगातार यौन हिंसा का मामला सामने आता रहता है। विश्व के कई देशों में महिलाओं को लोग अपनी हवस का शिकार बनाते रहते हैं। इतना ही नहीं सेक्स रैकेट के कई मामले भी मीडिया में आ चुके हैं। कुछ इसी तरह का मामला अमेरिका के फ्लोरिडा शहर का जहां एक व्यक्ति महिलाओं को यौन शोषण यानी सेक्स रैकेट के दलदल में धकेलता था।

दरअसल यह व्यक्ति महिलाओं को नौकरी देने के बहाने से वह अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं को वह मॉडल और डांसर बनाने का झांसा देकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग में धकेलता था। एक महिला ने इस व्यक्ति पर बेहद गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसने 4 दिनों में 100 पुरुषों के साथ सोने पर किया मजबूर कर दिया।

महिला के अनुसार वह स्विमसूट मॉडल बनने का सपना लेकर यहां आई थी लेकिन इस व्यक्ति ने उसे अपने जाल में फंसाकर उसके साथ ऐसा शर्मनाक काम किया है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार इस आरोपी का नाम रॉबर्ट माइनर 27 साल का है। इस व्यक्ति पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और प्रॉस्टीट्यूशन जैसे गम्भीर आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़े फिगर के कारण खुद को किम कार्दशियां की डुप्लीकेट बताती है ये मॉडल, खुद ही पहचाने आप

पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार अगर आरोप साबित हुआ तो आरोपी को आजीवन कारावास की सजा तक मिल सकती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीडि़त महिलाओं की फोटो को आनलाइन लीक कर देता था।

इस सेक्स रैकेट में पुरुषों से 3 हजार से 9 हजार रुपये तक चार्ज किया जाता था। खबरों की मानें तो इस आरोपी शख्स के बैंक में करीब एक करोड़ 47 लाख रुपये जमा है। पुलिस ने इस मामले पर जांच कर रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending