Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बस खाई में गिरने से 10 की मौत, 35 से ज्यादा घायल

Published

on

लखनऊ,उत्तर प्रदेश,राजधानी लखनऊ,सीतापुर जिले,ट्रामा सेंटर,अरविंद कुमार

Loading

धार (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा घायल हो गए। यात्रियों से भरी बस इंदौर (मध्य प्रदेश) से राजस्थान के गलियाकोट जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात यात्रियों से भरी बस माछलिया घाट पर अनियंत्रित होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, ये सभी इंदौर और धार जिले के थे। कुक्षी क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसपीएस चौधरी ने मंगलवार को बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य चालू था।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending