Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विश्व कप से युवराज को बाहर रखने पर पिता ने उठाए सवाल

Published

on

इंडियन-प्रीमियर-लीग,दिल्ली-डेयरडेविल्स,युवराज-सिंह,योगराज-सिंह,विश्व-कप

Loading

चंडीगढ़ | एक ओर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने आठवें संस्करण के लिए युवराज सिंह को अपनी टीम में शामिल करने के लिए रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये अदा किए वहीं, उनके पिता योगराज सिंह ने अपने बेटे को विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए महेंद्र सिंह धौनी का नाम लेकर नया विवाद पैदा कर दिया। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी योगराज ने कहा कि वह विश्व कप टीम में युवराज का नाम शामिल नहीं करने के फैसले से हैरान हो गए थे।

योगराज ने कहा, “मैं जानना चाहता हूं कि आखिरकार कप्तान धौनी को मेरे बेटे से क्या समस्या है। युवराज ने तो कैंसर से जूझते हुए भी अपने देश के लिए खेला। अगर धौनी की मेरे बेटे के साथ कोई व्यक्तिगत समस्या है तो मैं कुछ नहीं कर सकता। भगवान न्याय करेगा।” युवराज ने हालांकि अपने पिता के बयान के तुरंत बाद ट्वीट कर विवाद को शांत करने की कोशिश की। युवराज ने लिखा, “हर पिता की तरह मेरे पिता भी मुझे लेकर भावुक हैं और शायद इसलिए वह ऐसा बोल गए। मैंने धौनी की कप्तानी में खेलने का हमेशा आनंद उठाया और भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि युवराज 2011 विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे और भारत को विश्व चैम्पियन बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवराज पिछले साल भी आईपीएल के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें तब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 करोड़ रुपये में खरीदा था।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending