Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस ‘दीमक’ की तरह, इसे देश से उखाड़ फेंकना चाहिए : मोदी

Published

on

Loading

कांगड़ा, 4 नवंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की तुलना ‘दीमक’ से की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को निकाल फेंकना चाहिए। कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चांबी में एक चुनावी सभा में मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘दीमक’ की तरह खतरनाक है।

उन्होंने कहा, चूंकि यह सोच कांग्रेस में तीन-चार पीढ़ियों से है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि ऐसी पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंका जाए। सभी मतदाता केंद्रों से कांग्रेस का सफाया दीमक की तरह कर देना चाहिए क्योंकि यह भारत को खा रहा है।

कांग्रेस को नोटबंदी की आलोचना के लिए आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, वे लोग 8 नवंबर काला दिवस के रूप में मनाएंगे और मेरा पुतला जलाएंगे। वे यह नहीं जानते हैं कि मोदी, सरदार पटेल का अनुयायी है और उसे झुकाया नहीं जा सकता।

मोदी ने कहा, मैं यहां आपको भाजपा को जिताने के लिए कहने नहीं आया हूं। मैं यहां आपसे तीन-चौथाई बहुमत देने के लिए कहने आया हूं।

कांगड़ा में मोदी की यह दूसरी रैली थी। राज्य की कुल 68 विधानसभा सीटों में से इस जिले में सबसे ज्यादा 15 सीटें हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, मैंने सुना है कि कांग्रेस ने अपने नेताओं पर ही विश्वास खो दिया है और दूसरे पार्टियों के बागियों की तलाश कर रही है।

मोदी ने पूछा, मैं आज भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, इसलिए उनकी (कांग्रेस) गर्दन में दर्द हो रहा है। लोग पार्टी के खिलाफ गुस्से से उबल रहे हैं। हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना चाहिए या नहीं लड़ना चाहिए? ईमानदारी को पुरस्कार दिया जाना चाहिए या नहीं दिया जाना चाहिए?

46 मिनट के अपने भाषण में मोदी ने कहा, हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास तब हुआ था, जब अटलजी दिल्ली में थे और धूमलजी (भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल) हिमाचल में थे। आपके पास दोबारा मौका है।

मोदी ने कहा, हिमाचल प्रदेश ‘वीर भूमि’ है। हमें इस धरती के जवानों पर गर्व है जो देश की रक्षा करते हैं।

हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 18 दिसंबर को गुजरात चुनाव के साथ राज्य के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Continue Reading

मुख्य समाचार

सपा नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को बताया बेकार, कहा- उसका नक्शा ठीक नहीं

Published

on

Loading

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के राम मंदिर पर विवादित बयान दिया है जिसपर बवाल मच गया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘वो मंदिर तो बेकार का है, मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं। पुराने मंदिर देख लीजिए दक्षिण से से लेकर उत्तर तक देख लीजिए। नक्शा ठीक नहीं बना है उसका। वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया है।

वहीं उनके बयान पर बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “इंडी अलायंस का असली सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बेकार है। ये ठीक से बना नहीं है। इसका नक्शा ही खराब है. ये यूजलेस है। देख लीजिए, इसका वास्तु ही खराब है। पहले इन लोगों ने राम भक्तों का विरोध किया. फिर राम भक्ति को पाखंड बताया. फिर राम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाया और अब राम मंदिर पर ही हमला कर रहे हैं। केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि इससे पहले कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को इवेंट बताते हुए कैसे उसका बहिष्कार किया।

राम मंदिर को लटकाना, अटकाना, भटकाना ये कांग्रेस पार्टी ने लगातार किया है। वहीं, आरजेडी ने कहा कि राम मंदिर गुलामी की निशानी है. रामचरित मानस पर इन लोगों ने हमला किया और अब ये लोग किस तरह से राम मंदिर पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं. करोड़ों राम भक्तों ने किस तरह से सैकड़ों वर्षों तक इंतजार किया, तब जाकर राम मंदिर बना, लेकिन आज वो कह रहे हैं कि राम मंदिर बेकार है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा , “क्या किसी और धर्म स्थल के बारे में वो ऐसा बोलेंगे। कतई नहीं बोला जा सकता और ना ही बोला जाना चाहिए, लेकिन केवल हिंदुओं को गाली देना इनका काम है ताकि वोट बैंक की थाली सजी रहे। कभी राहुल गांधी कहते हैं कि मैं शक्ति का विरोध कर रहा हूं। उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन एक बीमारी है. खरगे जी ने कहा कि राम बनाम शिव करना है। ये आए दिन हिंदू धर्म के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते रहते हैं और अब कहा जा जा रहा है कि राम मंदिर ही बेकार है, उसका ढांचा ही ठीक नहीं है।

 

Continue Reading

Trending