Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नरसंहार : आईएस ने 21 ईसाइयों का सिर कलम किया

Published

on

isis-muder, 21muder-isis

Loading

त्रिपोली। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक और दिल दहला देने वाला बर्बर वीडियो सामने आया है। रविवार रात सामने आए इस वीडियो में आईएस ने लीबिया से अगवा किए गए सभी 21 ईसाइयों के सिर कलम कर नरसंहार करने का दावा किया है।

उल्लेखनीय है कि हजारों मिस्रवासी नौकरी की तलाश में लीबिया जाते हैं। एक महीना पहले इन ईसाई समुदाय के लोगों को अगवा कर लिया गया था। आईएस के मुताबिक, इन ईसाइयों को मिस्र के कॉप्टिक गिरिजाघर द्वारा मुस्लिम महिलाओं को कथित तौर पर यातना दिए जाने व उनकी हत्या की कार्रवाई के खिलाफ बदला लेने के लिए कत्ल किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मिस्र में सरकार ने सात दिन के शोक की घोषणा की है। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने इस घटना पर चर्चा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

वीडियो को शूट करने वालों ने खुद को आईएस त्रिपोली से जुड़ा बताया है। इस संगठन ने सीरिया व इराक के करीब एक तिहाई हिस्से पर कब्जा किया हुआ है। वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि लीबिया के त्रिपोली समुद्र तट के पास काले रंग का लिबास पहने नकाबपोश व्यक्ति नारंगी रंग के जंपसूट में 21 मिस्रवासियों के आगे चलता दिख रहे हैं। सभी बंधकों के हाथ बंधे हैं। वीडियो में नकाबपोश उग्रवादी धाराप्रवाह विदेशी उच्चारण के साथ अंग्रेजी बोलते हुए नजर आते हैं। वीडियो में वह कह रहा है, ओह़ आप सभी ने हाल में हमें अल-शाम (लेवांत) की पहाड़ियों और देबाक के मैदानों में देखा है।

वीडियो में आगे आईएस उग्रवादियों को बंधकों का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है, जिनमें से एक वीडियो के अंत में यह कहता है, जिस समुद्र में तुमने शेख ओसामा बिन लादेन को दफना दिया था, अल्लाह कसम, हम उसी समुद्र को तुम्हारे खून से लाल कर देंगे।

मिस्र देगा जवाब : राष्ट्रपति

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट के उग्रवादियों द्वारा मिस्र के ईसाई समुदाय के 21 नागरिकों के कत्लेआम के खिलाफ उनके देश को जवाब देने का अधिकार है। मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भर में आतंकवाद के नए सिलसिले का प्रसार हो रहा है और उन्होंने सभी नागरिकों से इसके खिलाफ मिलकर लड़ने की मांग की। अपने भाषण के दौरान अल-सीसी ने मतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और अपनी सरकार से मिस्रवासियों के लीबिया जाने पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने तथा वहां रह रहे अन्य मिस्रवासियों को वापस बुलाने के इंतजाम करने को कहा। इसके अलावा अल-सीसी ने विदेश मंत्री को न्यूयार्क के दौरे पर जाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने को कहा।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending