Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पांच राज्यों में नए गर्वनर नियुक्त, जानिए कौन से नाम लिस्ट में हैं शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के नए गवर्नर का एलान किया है। सत्यपाल मलिक को बिहार का गवर्नर बनाया गया है। वहीं, बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु और गवर्नर बिग्रेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का जिम्मा दिया गया है। जगदीश मुखी असम के नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं वहीं गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिन राज्यों के गवर्नरों को बदला गया है, उनमें मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार शामिल हैं। राष्ट्रपति ने शनिवार को कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। अधिकतर उन राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं, जहां केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की करीब स्थायी राज्य सरकारें हैं। इसमें भी अधिकतर पूर्वोत्तर के राज्य हैं।

सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। मलिक भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल नियुक्त किए गए बनवारी लाल पुरोहित साल 1977 से राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। मेघालय के नए गर्वनर गंगा प्रसाद साल 1994 में पहली बार बिहार विधान परिषद के लिए चुने गए। 18 साल तक एमएलसी बने रहे।

चीन से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के चलते सुरक्षा के लिहाज से हमेशा संवेदनशील अरुणाचल प्रदेश में ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को गर्वनर नियुक्त किया गया है। असम के गर्वनर नियुक्त किए गए जगदीश मुखी 1975 से सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे हैं।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending