Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

महानवमी स्पेशल: ऐसे करें मां दुर्गा के नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा

Published

on

Loading

आज नवरात्र का नौंवा दिन है। इस दिन हम माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप यानी की देवी सिद्धिदात्री की पूजा और हवन करते है। यह दिन महानवमी के नाम से जाना जाता है। महानवमी में माँ दुर्गा की विशिष्ट पूजा का प्रावधान है।

पूजा की विधियां-

महानवमी में पूजा और हवन का शुभ समय सुबह 6. 56 मिनट शुरू होकर दोपहर के 1 बजकर 19 मिनट तक का होता है।

माना जा रहा है कि अगर इस शुभ समय में भक्त हवन पूजा के साथ साथ कन्या पूजन भी करें तो श्रेष्ठ होगा।

नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की स्तुति के लिए माँ दुर्गा के सभी मंत्रो का जाप करें। इससे रिद्धि सिद्धि की प्राप्ति होती है। और सभी क्लेश दूर होते है।

कौन हैं मां सिद्धिदात्री-

कहते हैं कि नवरात्रि के अंतिम दिन यानी महानवमी को मां को नौवें स्वरूप में मां सिद्धिदात्री की पूजा जाती हैं। आदि शक्ति मां भगवती का नौंवा और सबसे शक्तिशाली रूप ही सिद्धिदात्री है।

मां के स्वरूप का वर्णन करें तो सिद्धिदात्री मां की चार भुजाएं हैं। वो कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। उनके दाईं तऱप नीचे वाले हाथ में चक्र स्थापित है, ऊपर वाले हाथ में गदा रखी है, बाईं ओर से नीचे वाले हाथ में शंख पकड़ा है और ऊपर वाले हाथ में कमल का फूल है जो मां को बहुत प्रिय बताया जाता है।

 

 

 

 

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending