Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सरकार देश का आर्थिक वातावरण बदलने की प्रक्रिया में : जेटली

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि सरकार आर्थिक वातावरण बदलने और भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने साथ ही देश की विकास दर में गिरावट को स्वीकार किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेटली ने पत्रकारों से कहा, पिछली तिमाही को छोड़कर वृद्धि दर अच्छी रही है, जहां जीडीपी की वृद्धि दर में कुछ कमी दर्ज की गई। अप्रैल-जून के दौरान सेवा क्षेत्र में वृद्धि हुई, लेकिन उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।

जेटली ने कहा, आर्थिक वातावरण बदलने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हम निश्चित रूप से उसकी प्रक्रिया में हैं।

उन्होंने कहा, यह परिस्थति निजी क्षेत्र की ओर से कम निवेश, जो कि बैंक की वृद्धि को सहयोग देने की क्षमता से भी संबंधित है और जीएसटी की घोषणा के बाद जून-जुलाई में पुराना स्टॉक खाली करने के कारण भी पैदा हुई है।

सरकार जीडीपी और औद्योगिक उत्पाद में गिरावट, चालू वित्तीय घाटे के बढ़ने के बाद वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि जेटली ने 19 सितंबर को आर्थिक स्थिति की समीक्षा और वृद्धि दर में कमी पर संभावित प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

इस बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम और वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

वह टीवी डिबेट में और कई दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। अपनी राजनीति का लोहा इन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मनवा लिया था। छात्र राजनीति में इनके कद का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे। अतुल कुमार लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी के समय से ही वह लेफ्ट की विचारधारा पर चलते थे।

Continue Reading

Trending