Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

EC ने शरद को दिया जोरदार झटका, नीतीश के नाम किया जदयू

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) ने असली-नकली जदयू का फैसला कर दिया है। आयोग ने मंगलवार को पार्टी के बागी शरद यादव के जदयू के सिंबल पर दावे को खारिज कर दिया है। इसके साथ अब यह तय हो गया है कि नीतीश कुमार का जदयू ही असली है।

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि जदयू और पार्टी का चुनाव चिह्न नीतीश के पास ही रहेगा। आयोग ने शरद यादव की याचिका को तकनीकी कारणों से खारिज कर दिया है। आयोग ने यादव को भेजे अपने संदेश में कहा है कि उन्होंने याचिका में अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज पेश नहीं किए हैं, इसलिए उनकी याचिका खारिज की जाती है।

इस निर्णय के साथ ही अब शरद यादव के राजनीतिक भविष्य पर चर्चाएं होने लगी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी ने राज्यसभा से बाहर करने के लिए अपनी मांग पर आगे कदम उठाएगी।

जदयू के महासचिव संजय झा ने बताया कि पार्टी ने चुनाव आयोग से मिलकर दावे से संबंधित दस्तावेजी सबूत दाखिल किए। पार्टी ने बिहार के 71 विधायकों तथा 30 विधान पार्षदों के शपथपत्र दिए। साथ ही दो लोकसभा सांसदों और सात राज्यसभा सांसदों के शपथ पत्र भी दिए। सभी ने मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के प्रति समर्थन जताया।

मालूम हो कि शरद यादव के खिलाफ जदयू ने मोर्चा खोला हुआ है। इससे पहले सांसद आरसीपी सिंह की अगुवाई में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात कर शरद की राज्यसभा की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending