Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हम भाजपा को नियंत्रित नहीं करते : भागवत

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को 50 देशों के राजदूतों और राजनयिकों से मुलाकात कर उन्हें बताया कि उनका संगठन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नियंत्रित नहीं करता और न ही भाजपा उनके संगठन को नियंत्रित करती है।

एक थिंकटैंक की ओर से आयोजित जलपान सत्र के दौरान भागवत ने कहा कि संघ इंटरनेट पर ट्रोलिंग का समर्थन नहीं करता है और बिना किसी भेदभाव के देश की एकता के लिए काम करता है।

इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित सत्र के दौरान भागवत ने आरएसएस के काम के बारे में प्रश्न का जवाब दिया।

भाजपा महासचिव राम माधव और प्रसार भारती के अध्यक्ष ए.सूर्य प्रकाश ने ट्वीट कर इस बैठक की जानकारी दी।

राम माधव ने ट्वीट कर कहा, भागवत जी ने राजनयिकों को बताया कि संघ भाजपा को नहीं चलाता, भाजपा संघ को नहीं चलाती। हम स्वतंत्र रहकर एक स्वंयसेवक के तौर पर उनसे संपर्क करते हैं और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।

प्रकाश ने ट्वीट कर कहा, आरएएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हम इंटरनेट पर ट्रोलिंग और आक्रमक व्यवहार का समर्थन नहीं करते। हम ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करते जो इस तरह के आक्रामक रवैया दिखाते हैं।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending