Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एआईबी वीडियो में अर्पिता पर किए मजाक पर भड़के सलमान खान

Published

on

salman-AIB controversy

Loading

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर व रणवीर सिंह की मौजूदगी वाली विवादास्पद ‘एआईबी रोस्ट’ वीडियो को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भड़क गए हैं। सलमान इस बात से नाराज हैं कि विवादित वीडियो में उनकी बहन अर्पिता को लेकर मजाक किया गया। सलमान ने यूट्यूब चैनल को इस संबंध में लताड़ भी लगाई। फिलहाल यूट्यूब से ये वीडियो हटा लिया गया है। इस वीडियो की आपत्तिजनक विषय सामग्री के संबंध में की गई शिकायतों के बाद महाराष्ट्र के शिक्षा व संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने भी जांच के आदेश दिए थे।

स्टैंडअप कॉमेडियन समूह ‘ऑल इंडिया …….’ (एआईबी) द्वारा आयोजित ‘एआईबी रोस्ट’ एक चैरिटी कार्यक्रम था। यह दिसंबर 2014 को मुंबई के एक स्टेडियम में हुआ था, जिसे 4,000 दर्शकों ने लाइव देखा था। इस कार्यक्रम के प्रस्तोता फिल्मकार करण जौहर थे। इस कार्यक्रम का वीडियो 28 जनवरी को एआईबी के यूट्यूब पेज पर डाला गया था। सूत्रों ने बताया कि सलमान खान विवादित वीडियो में बहन अर्पिता को लेकर किए गए मजाक से बेहद नाराज हो गए हैं। विवादित वीडियो में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह और करण जौहर भी मौजूद हैं। वहां मंच पर बैठा पैनल बारी-बारी से अपमानित करता है। इसी कड़ी में अर्जुन कपूर को अपमानित करते हुए सलमान की बहन अर्पिता का भी नाम लिया जाता है। अर्जुन कपूर किसी समय अर्पिता को डेट कर चुके हैं और खुद अर्जुन भी अर्पिता संग अपने रिश्तों को स्वीकार कर चुके हैं।

खबर है कि दबंग खान ने यूट्यूब चैनल को इस बाबत हड़काया, जिसके बाद इस विवादित वीडियो को यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया। महाराष्ट्रा सरकार भी इस मामले की जांच कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एआईबी ने लंबी-चौड़ी सफाई भी पेश की है। एआईबी का कहना है कि ‘रोस्ट’ हंसने-हंसाने की एक विधा है। जो लोग उन्हें फॉलो करते हैं वे जानते हैं कि वह किस तरह का कंटेंट डालते हैं।

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending