मनोरंजन
ऋषि कपूर ने मनोरमा, कन्हैयालाल को याद किया
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)| अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर ने मनोरमा, कन्हैयालाल जैसे दिग्गज कलाकारों को याद किया। ऋषि ने शनिवार रात ट्विटर पर कन्हैयालाल की तस्वीर साझा की। उनका 72 वर्ष की आयु में वर्ष 1982 में निधन हुआ था। उन्होंने ‘हम लोग’, ‘तांगेवाला’,’उपकार’, ‘राम और श्याम’, ‘गंगा जमुना’ जैसी फिल्मों में ‘मुनीम’ और ‘लाला’ की भूमिकाएं निभाई थीं।
ऋषि ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ लिखा, कन्हैयालालजी, महान! क्या कलाकार थे! ‘लाला’, ‘मुनीम’ जैसे शब्द उन्हीं के लिए बने।
बाद में ऋषि ने अभिनेत्री मनोरमा की तस्वीर साझा की। वह ‘सीता और गीता’, ‘एक फूल दो माली’ और ‘दो कलियां’ जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं।
ऋषि ने लिखा, मनोरमाजी। ‘फनी फेस’ बनाने वाली महिला। आंटी, हम आपको आपके (91 वें) जन्मदिन पर याद कर रहे हैं। हमने दो फिल्मों में साथ काम किया।
ऋषि इस वक्त ‘102 नॉट आउट’ की तैयारी में व्यस्त हैं। इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिका में हैं। ऋषि ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में भी दिखेंगे।
ऋषि ने ट्विटर पर फिल्म ‘पटेल..’ का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, मुझे लगता है कि यह बहुत सुखद होगा। संजय चहल ने वीर दास, पायल घोष, प्रेम चोपड़ा, परेश रावल और मुझे निर्देशित किया है।
मनोरंजन
बॉयफ्रेंड जहीर से कोर्ट मैरिज करेंगी सोनाक्षी, 23 जून को होगा रिसेप्शन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। खबर है कि सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल संग इस महीने के अंत में शादी करेंगी। हालांकि, अब इनकी होने वाली शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी।। इसके बाद वह 23 जून को रिसेप्शन पार्टी देंगी. इस पार्टी में जहीर और सिन्हा की फैमिली के अलावा उनके दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि इन दोनों की लव स्टोरी सलमान खान की पार्टी से शुरू हुई थी। सलमान ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें उन्होंने दोनों को बुलाया था। पार्टी में सोनाक्षी और जहीर के बीच दोस्ती शुरू हो गई और वक्त के साथ यह दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। जहीर और सोनाक्षी एक साथ फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी थी।
इससे पहले, जहीर ने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाले पोस्ट के जरिए सोनाक्षी को बर्थडे विश किया था। उनके रिश्ते की अफवाहें 2022 में तब फैलने लगीं जब जहीर ने सोशल मीडिया पर ‘आई लव यू’ लिखा, जिस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, ‘लव यू।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को जल्द ही फिल्म ‘ककुड़ा’ में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर हैं। यह 2022 में आई ‘जोम्बिविली’ और 7 जून को रिलीज हुई ‘मुंज्या’ के बाद हॉरर कॉमेडी जॉनर में सरपोतदार की तीसरी फिल्म है। इसके अलावा, सोनाक्षी जल्द ही थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी।
-
मुख्य समाचार1 day ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
प्रादेशिक2 days ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल2 days ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला
-
नेशनल1 day ago
दलित राजनीति का ‘नगीना’ बने चंद्रशेखर
-
नेशनल3 days ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान
-
नेशनल24 hours ago
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
-
नेशनल3 days ago
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
-
नेशनल2 days ago
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: बस में सवार यात्रियों ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर, ‘लगा आज जिंदा नहीं बच पाऊंगा’