Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर संग नाइट सूट में दीपिका पहुंची डिनर डेट पर, बढ़ीं अटकलें

Published

on

रणवीर संग नाइट सूट, दीपिका, डिनर डेट, अटकलें

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी यानी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ डिनर डेट पर दिखाई हुए। हाल के दिनों में खबरें आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन इन दोनों को साथ देखकर लगता है कि इनकी लव स्टोरी लम्‍बे समय तक चलने वाली है।

यह जोड़ा मुंबई के पॉश लाइट क्लब के बाहर दिखाई दिया। इस दौरान इनके साथ क्रिकेटर युवराज सिंह भी दिखें। इस डिनर डेट पर दीपिका स्काई ब्लू कलर के प्रिंटेट नाइट सूट पहने हुई थी।

वहीं, दीपिका ने रेड कलर की लिपस्टिक में गोरी गोरी सी दिख रही थी। अगर रणवीर सिंह के ड्रैसिंग स्टाइल की बात करें तो वह हर बार की तरह इस बार भी स्काई ब्लू कोट और व्हाइट शर्ट में नजर आए।

यहां दीपिका की ड्रेसिंग स्टाइल को देखकर लगता है कि इस डिनर डेट का शायद उन्हें भी भनक नहीं थी। रणवीर की यह डिनर डेट दीपिका के लिए सरप्राइज था।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा को लगी रईसों की बीमारी, रात में नहीं आती नींद

यह भी पढ़ें : जानिए, किस तरह के मैसेज का इंतजार करती हैं लड़कियां

 

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending