Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जिम में लड़के ने लड़की को पीटा, सीसीटीवी में तस्‍वीरें कैद

Published

on

जिम, लड़के, लड़की, सीसीटीवी

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के जिम में एक्सरसाइज कर रही युवती की एक लड़के ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि लड़का पिछले कई दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था जब लड़की ने इस बात का विरोध किया तो उसने इस घटना को अंजाम दिया।

पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़, पैलेस कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती एक स्कूल में नौकरी करती है। वह गुरुवार शाम 7.30 बजे भंवरकुआं स्थित तलवलकर जिम में एक्सरसाइज कर रही थी।

इस दौरान जिम में मौजूद एक लड़का उसे एक्सरसाइज करने में परेशान कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह कई बार युवती से दोस्ती करने का दबाव भी डाल चुका है लेकिन हर बार लड़की ने मना कर दिया। इसी बात से गुस्साया लड़का, लड़की के साथ छेड़खानी पर उतारू हो गया।

बताया जा रहा है कि लड़की जिम में वर्कआउट करने के लिए ट्रेडमिल पर जा रही थी, तभी अचानक लडके ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घबराई लड़की इससे संभलती उसके पहले उसने उसे लात मार दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending