Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी अब एनडीए में करेगी वापसी

Published

on

नीतीश कुमार, जनता दल यूनाइटेड, नरेंद्र मोदी, भाजपा, अमित शाह

Loading

पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल यूनाइटेड 4 साल बाद राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल हो जाएगा।

शनिवार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव पारित
किया गया।

इससे पहले जेडीयू 17 सालों तक एनडीए का हिस्सा रही थी, लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गठबंधन टूट गया था।

हाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने जेडीयू को एनडीए में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। गौरतलब है कि हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द अपना मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे। इसमें जेडीयू के हिस्से में दो मंत्रालय आ सकते हैं। मोदी कैबिनेट में कई मंत्रालयों के पास फुलटाइम मंत्री नहीं है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार होगा और उसमें जेडीयू के खाते में दो मंत्री बन सकते हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending