Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतीश का शरद पर वार, बोले- भाजपा को स्वीकारें या अपना रास्ता देखें

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इशारों में शरद यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि किसी को भाजपा के साथ गठबंधन से नाराजगी है, तो वह बाहर जाने के स्वतंत्र है। उन्होंने यह बयान पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव की नाराजगी की खबरों के बीच दिया है।

जनता दल यूनाइटेड के दो योद्धाओं के बीच चल रहे मनमुटाव पर नीतीश ने कहा कि शरद यादव को या तो जेडीयू-भाजपा की दोस्ती को स्वीकार करना चाहिए, अथवा उन्हें अपना अलग रास्ता चुन लेना चाहिए। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। इसके अलावा नीतीश ने पीएम मोदी से मुलाकात को औपचारिक बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगस्त में विकास के मुद्दों पर फिर मुलाकात होगी।

उन्होंने कहा, ‘शरद यादव अपना फैसला लेने के लिए आजाद हैं। जहां तक पार्टी का सवाल है पार्टी ने अपना फैसला ले लिया है। यह फैसला सिर्फ मेरी इच्छा पर निर्भर नहीं है, इसपर पूरी पार्टी की सहमति है। मैंने पहले भी यह साफ कर दिया था, लेकिन फिर भी वह अपनी राय जाहिर करना चाहते हैं, तब वह इसके लिए आजाद हैं।’

गौरतलब है कि शरद यादव नीतीश के महागठबंधन छोडक़र बीजेपी के साथ सरकार बनाने से खफा हैं। शरद तीन दिन की बिहार यात्रा पर निकले हैं। वह लोगों को बता रहे हैं कि महागठबंधन के बिखरने से बिहार की 11 करोड़ जनता का भरोसा टूटा है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending