Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पूरे देश को तिरंगे के नीचे एकजुट रहना है : श्रीकांत शर्मा

Published

on

Loading

लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे समय में, जब चीन और पाकिस्तान सीमा पर अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, पूरे देश को तिरंगे के नीचे एकजुट रहना है।

श्रीकांत ने ट्वीट कर कहा है, स्कूलों व मदरसों में देश का भविष्य है। राष्ट्रीय पर्व देश का गौरव और शहीदों को नमन करने का मौका है। वीडियोग्राफी के नाम पर विवाद बेमानी है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, उसके नीचे हम एकजुट हैं। वंदे मातरम और राष्ट्रगान का विरोध करने वालों को यह समझना होगा कि देश की एकता सर्वोपरि है।

Continue Reading

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending