Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सेंसर बोर्ड के संस्कारी ‘बाबूजी’ पहलाज निहलानी बाहर, प्रसून जोशी को कमान

Published

on

Loading

विद्या बालन को सेंसर बोर्ड का सदस्य बनाया गया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सेंसर बोर्ड संस्कारी ‘बाबूजी’ यानी चेयरमैन पद से पहलाज निहलानी की छुट्टी कर दी है। निहलानी की जगह प्रसून जोशी को नया चेयरमैन बनाया गया है। एक्ट्रेस विद्या बालन को सेंसर बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि निहलानी के कार्यकाल के दौरान लगातार कई निर्देशकों ने फिल्मों पर अनावश्यक कैंची चलने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पहलाज निहलानी ने 19 जनवरी 2015 को कामकाज संभाला था और उनका कार्यकाल 2018 तक था लेकिन एक साल पहले ही उन्हें उनके पद से हटा दिया गया। तब से ही वो अपने कामकाज करने के तरीके से लगातार विवादों में रहे। फिल्मों को सर्टिफिकेट देने और उनमें कट्स के सुझाव के कारण वे अक्सर चर्चाओं में रहे। निहलानी उड़ता पंजाब, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, इंदु सरकार और बाबू मोशाय बंदूकबाज जैसी फिल्मों को लेकर कंट्रोवर्सी में रहे।

इसके अलावा कई बार अपने बयानों को लेकर भी उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। मार्च 2015 में चीफ बनते ही उन्होंने 70 से ज्यादा कट्स के बावजूद फिल्म 50 शेड्स ऑफ ग्रे को हरी झंडी नहीं दी। ऐसे ही अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 को 9 कट्स के बाद ए सर्टिफिकेट दिया था। हाल ही में टॉयलेट: एक प्रेम कथा जैसी स्वच्छता अभियान पर आधारित फिल्म को भी आठ कट के बाद पास किया गया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending