Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र में सड़क हादसा, 5 मरे

Published

on

Loading

आगरा, 11 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में आगरा-जयपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह दो बसों की टक्कर में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, शाहगंज इलाके के पथौली नहर पर रोडवेज बस और प्राइवेट बस के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। रोडवेज बस कोटा से जयपुर होते हुए आगरा की तरफ जा रही थी। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक घायल हो गए।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे वाहनों में सवार लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी सिटी कुंवर अनुपम के मुताबिक, घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending