Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मेरठ में 91 किशोर अपराधी फरार, 40 पकड़े गए

Published

on

child-prisoner, Jail, Meerut

Loading

मेरठ। यूपी में मेरठ के बाल सुधार गृह से रविवार देर रात 91 किशोर अपराधी फरार हो गए। गृह की ऊंची दीवार को चादरों से की रस्सी बनाकर वे फांद गए। आधी रात को लगभग ढाई बजे हुई इस घटना का पता चलते ही मेरठ पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद शहर के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया। सड़कों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर तलाशी ऑपरेशन चलाया गया। अलग-अलग जगहों से सुबह तक 40 किशोरों को फिर से पकड़े जाने की जानकारी मिली है।

मेरठ के सूरजकुंड की घनी आबादी के बीच यह बाल सुधार गृह है। इसमें 155 किशोर थे, जो मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर जिलों से संबंधित हैं। इस सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों की संख्या क्षमता से काफी ज्यादा थी जिससे इन्हें संभालना मुश्किल पड़ रहा था। इसलिए आसपास के सभी जिलों में अस्थाई बाल सुधार गृह की व्यवस्था करके उन जिलों से संबंधित किशोरों को वहां भेजने की कार्यवाही इन दिनों चल रही थी। बुलंदशहर से संबंधित 45 किशोरों को भी एक दिन पहले ही एक फरवरी को बुलंदशहर शिफ्ट कर दिया गया था। इसी बीच यह घटना हो गई।

उल्लेखनीय है कि मेरठ का बाल सुधार गृह पहले भी कई बार चर्चाओं में रहा है। सबसे बड़ी घटना हाल ही में 11 दिसंबर को घटी, जब इन किशोरों से हुए टकराव में पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई थी। उस घटना में 125 किशोरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending