Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ‘इंडिया’ को दी नई परिभाषा

Published

on

Loading

बेंगलुरु। एक्रोनिम (शब्द विस्तार) गढऩे के लिए पहचाने जाने वाले नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को भारत को नए तरीके से परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि इंडिया का मतलब ‘इंटीग्रेटेड नेशनल डेवलपमेंट इंपैक्टिंग ऑल इंडियंस’ है।

उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए यहां एक कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के बाद यह नई परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि यह इंडिया भारत के लिए मिशन है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके मन में कर्नाटक के लिए काफी सम्मान है क्योंकि राज्य ने उन्हें राज्यसभा सदस्य के तौर पर तीन कार्यकालों में देश की सेवा करने का मौका दिया।

बता दें कि इससे पहले उन्होंने दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के लिए भी एक्रोनिम दिए थे। कलाम के लिए उन्होंने, “एनीथिंग इज पॉसिबल विद जस्ट एटिट्यूड एंड कर्मा” एक्रोनिम दिया था। इसके अलावा वह पीएम नरेंद्र मोदी के लिए उन्होंने “मेकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया ” जैसे एक्रोनिम दिए। उन्होंने मुंबई में एक सम्मेलन के दौरान भी एक परिभाषा दी थी। उन्होंने कहा कि सिटी ‘सिविक इन्फ्रास्ट्रक्चर टू यू ‘ के लिए खड़ी है। उस समय वह शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन केन्द्रीय मंत्री थे।

उल्लेखनीय है कि वेंकैया नायडू हाल ही में देश के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। इस चुनाव में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू, तो वहीं विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी के बीच मुकाबला था। यहां कुल पड़े 771 वोटों में वेंकैया नायडू को 516 वोट, तो गोपालकृष्ण गांधी के खाते में 244 वोट गए।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending