Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिग बॉस के घर की सदस्य बनेंगी प्रियंका चोपड़ा

Published

on

Loading

कलर्स चैनल पर प्रसारित होना वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 11 जल्द ही शुरू होने वाला है। टीवी पर सबसे पॉपुलर शो में से एक ‘बिग बॉस’ एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनकर भले ही आप चौंक गए हों लेकिन बिल्कुल सच है।

निश्चित ही यह जानकर आपको ऐसा लग रहा रोगा कि ‘बिग बॉस 11’ के घर में मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रहने आ रही हैं। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी छाई हुई हैं। लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले जरा ठहरिये।

दरअसल खबर है कि इस साल अक्टूबर में शुरू हो रहे बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट की जो लिस्ट फाइनल की जा रही है उसमें एक ऐसे चेहरे का नाम है जो हूबहू प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखता है। लेकिन ये प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि उनकी तरह दिखाई देने वालीं नवप्रीत बंगा हैं। नवप्रीत एक फिटनेस ब्लॉगर हैं और कनाडा में रहती हैं।

प्रियंका जैसे लुक की वजह से नवप्रीत दुनिया में मशहूर है और शायद इसीलिए बिग बॉस के प्रतिभागियों की लिस्ट में उनके नाम पर चर्चा चल रही है। वैसे नवप्रीत ने बिग बॉस में आने के लिए हां की है या नहीं ये साफ नहीं लेकिन अगर नवप्रीत शो का हिस्सा बनती हैं तो प्रियंका की हमशक्ल को शो में देखना दिलचस्प होगा।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending